सोनभद्र, अप्रैल 6 -- सोनभद्र, संवाददाता। सुकृत चौकी क्षेत्र के बैजूबाबा मंदिर के पास सोमवार की सुबह ट्रक और बोलेरो आपस में टकराने के बाद पलट गए। इस घटना में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। राबर्ट्सगंज की तरफ से एक ट्रक और बोलेरों वाराणसी की तरफ जा रहे थे। सुबह करीब साढे़ आठ बजे दोनों वाहन जैसे ही सुकृत चौकी क्षेत्र के बैजूबाबा मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो आपस में टकरा गए। टकराने के बाद दोनों वाहनों के चालक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गए। इससे ट्रक चालक लवकुश कुमार पुत्र लझनधारी ग्राम झिल्ली महुआ थाना बभनी तथा बोलेरो चालक 43 वर्षीय प्रसून कुमार सिंह पुत्र प्रेमनाथ सिंह निवासी राबर्ट्सगंज घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मधुपुर में भर्ती कराया।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.