टकराकर पलटे ट्रक व डीसीएम, नीचे दबकर एक की मौत, चार घायल
लखीमपुरखीरी, जुलाई 3 -- गोला-शाहजहांपुर हाईवे पर पिपरिया धनी में आमने-सामने से आ रहे तेज स्पीड डीसीएम और ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क पर ही पलट गए। इस दौरान सड़क किनारे खड़े पांच लोग वाहनों के नीचे दब गए। चार लोगों को तो किसी तरह निकाला जा सका। पर क्रेन आने में देरी की वजह से एक राहगीर की जान चली गई। चारों घायलों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया है। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा। सैकड़ों लोग सड़क पर खड़े रहे। अफरा तफरी मच गई। गोला-शाहजहांपुर रोड के गांव पिपरिया धनी में मोहम्मदी की ओर से जा रही डीसीएम और गोला की ओर से सामान लेकर आ रहे ट्रक के आपस में टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों ही वाहन पलट गए। इस दौरान सड़क किनारे खड़े लोग वाहनों की चपेट में आ गए, जिससे कोहराम मच गया। ग्रामीणों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.