टकटकपुर से निकाली तिरंगा यात्रा
वाराणसी, अगस्त 14 -- वाराणसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक डॉ. इंद्रेश कुमार के निर्देश पर महावीर रोड टकटकपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से 'हर घर तिरंगा' यात्रा निकाली गई। मंच से जुड़ी दर्जनों मुस्लिम महिलाओं व पदाधिकारियों ने तिरंगा लेकर भारत माता की जय, मादरे वतन जिंदाबाद, हिन्दुस्तान जिंदाबाद, तिरंगा यात्रा जिंदाबाद और जय हिन्द के नारे लगाते हुए पांडेयपुर तक मार्च किया। यात्रा में प्रमुख रूप से प्रदेश सहसंयोजक मो. अजहरुद्दीन, पूर्वी क्षेत्र संयोजक ताज मोहम्मद एडवोकेट, क्षेत्रीय संरक्षक ओम प्रकाश पांडेय , महानगर संयोजिका महिला प्रकोष्ठ फरजाना बीबी, यादवेंद्र दत्त द्विवेदी, खुर्शीदा बानो, कामिल कुरैशी, रमजान अली, इरफान अहमद, मुश्ताक अली, शकीला बानो, हाजरा खातून, रसीदा बेगम, नरगिश मौजूद थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.