वाराणसी, मई 1 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। टकटकपुर में कैंट पुलिस ने बुधवार रात एक किराए के मकान में छापेमारी कर 742 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की। दो तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि ये इसी मकान में शराब की खेप रखकर बिहार में तस्करी करते थे। इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में बिहार के बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही निवासी गौरव साहनी, कुंभी गांव निवासी अरविंद साहनी हैं। मकान से कुल 134 लीटर शराब बरामद की गई। इसकी अनुमानित कीमत 96,460 रुपये है। आरोपियों के पास से 30 हजार रुपये नगद बरामद किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में इंस्पेक्टर समेत उप निरीक्षक सत्यम यादव, अभिषेक सिंह, आशुतोष तिवारी, आरती गौड़ आदि थे। यह भी पढ़ें- टकटकपुर में कैंट पुलिस ने बुधवार रात एक किराए के मकान में छापेमारी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.