टंडाबाड़ी स्कूल भवन धंसा, दरारों में समाया सामान
धनबाद, मई 12 -- बीसीसीएल गोविंदपुर तीन क्षेत्र के टंडाबाड़ी में रविवार की रात भीषण भू-धंसान हुई। इस घटना में नया प्राथमिक विद्यालय का भवन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे विद्यालय के अंदर रखे टेबल, बेंच, डेस्क, कुर्सियां, पाठ्य पुस्तकें, रजिस्टर तथा मध्याह्न भोजन के बर्तन समेत अन्य सामान उसमें फंस गए। लगातार बढ़ती दरारों ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पूर्व में हुई भू-धंसान की घटनाओं के कारण इस विद्यालय भवन को पहले ही असुरक्षित घोषित किया जा चुका था। यहां नामांकित 49 बच्चों की पढ़ाई वर्तमान में राजा कोठी स्थित एक निजी कमरे में हो रही है, लेकिन वह क्षेत्र भी डेंजर जोन की श्रेणी में आता है। सुरक्षा की चिंता के कारण सोमवार को कक्षा में मात्र आठ बच्चे ही उपस्थित थे। अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.