धनबाद, अप्रैल 28 -- कतरास, प्रतिनिधि। सोनारडीह स्थित टंडाबाड़ी बस्ती में हुए भयावह भू-धंसान के बाद सोमवार को दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। राहत एवं बचाव टीम पूरी तैयारी के साथ गैस कटर, जेसीबी मशीन और एम्बुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंची। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे रेस्क्यू टीम ने दोबारा अभियान शुरू किया। इस दौरान कैलाश हाड़ी के घर में बाकी बचे घरेलू सामान समेत फंसे पशु-पक्षियों को भी रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला। रेस्क्यू अभियान में धनसार माइंस रेस्क्यू टीम के कमलेश कुमार, राजेश कुमार और देशराज प्रसाद के साथ गोविंदपुर एरिया-तीन के असिस्टेंट मैनेजर मुकेश विक्रम, अभिषेक तिवारी और सुशील रॉय सक्रिय रूप से जुटे रहे। मौके पर सीआईएसएफ के एसके यादव सहित अन्य जवान तैनात रहे। टीम ने मलबे के बीच घर के अंदर से गैस कटर की मदद से एसी को काटकर बाहर न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.