टंडाबाड़ी में फिर 15 फीट धंसी जमीन, दहशत
धनबाद, जून 5 -- कतरास, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र के डेंजर जोन घोषित टंडाबाड़ी बस्ती के कर्मकार टोला के पास सरकारी विद्यालय के पीछे स्थित खाली जमीन का एक हिस्सा बुधवार की देर रात जोरदार आवाज के साथ अचानक लगभग 15 फीट नीचे धंस गया। घटना में जमीन पर बड़ी दरारें पड़ गई तथा वहां बना चबूतरा भी धंस गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। भू-धंसान की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। प्रभावित ग्रामीणों ने भू-धंसान स्थल के समीप प्रदर्शन करते हुए रैयती जमीन के बदले उचित मुआवजा और सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास की मांग की। ग्रामीण रैयत रोहित कर्मकार ने बताया कि प्रबंधन जल्द मुआवजा व पुनर्वास की व्यवस्था नहीं करता है, तो बीसीसीएल व आउटसोर्सिंग कंपनी का चक्का जाम कर दिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही भू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.