टंडाबाड़ी में फिर भू-धंसान, स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र समेत कई भवनों में पड़ी दरार
धनबाद, जून 12 -- सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टंडाबाड़ी में गुरूवार की शाम एक बार फिर भू-धंसान की घटना से हड़कंप मच गया। अचानक जमीन धंसने से एक आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल भवन, गैरेज, पीडीएस दुकान तथा दो आवासीय मकान पर दरार पड़ गयी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और आसपास के लोग भयभीत हैं।
भयानक आवाज और निर्माण धंसना प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब पांच बजे तेज चरमराहट की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद जमीन में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ने लगी। देखते ही देखते बसंत भुइंया और टिंकू हांड़ी के मकान सहित कई निर्माण जमीन में धंस गया। घटना के समय आसपास मौजूद लोग जान बचाकर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग निकले।
स्थानीय प्रशासन की लापरवाही ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना कोलियरी प्रबंधन और स्थानीय पुलिस को दी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई भी अधिकारी मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.