धनबाद, मई 11 -- कतरास। टंडाबाड़ी के भू-धसान प्रभावित क्षेत्र स्थित नया प्राथमिक विद्यालय भवन में रविवार की देर रात दरार पड़ गई तथा जमीन धंस गई। इससे विद्यालय के अंदर रखे टेबल-बेंच समेत अन्य सामग्री फंस गई। पूर्व में हुई भू-धसान की घटना के बाद विद्यालय भवन को असुरक्षित घोषित कर 40 बच्चों की पढ़ाई राजा कोठी स्थित एक निजी कमरे में कराई जा रही है, जहां सोमवार को मात्र आठ बच्चे उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार एवं शिक्षक वीरेंद्र करमा ने बताया कि विद्यालय की जर्जर स्थिति को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक धनबाद को सीआरपी के माध्यम से ध्यान आकर्षण पत्र भेजा गया है। पत्र में विद्यालय को जियालगोरा गोविंदपुर में शिफ्ट करने तथा रेस्क्यू दल भेजकर विद्यालय के अंदर फंसी सामग्री को सुरक्षित बाहर निकलवाने की मांग की गई है। इधर टंडाबाड़ी स्थित तालाब किनारे...