टंडाबाड़ी बस्ती को ले बीसीसीएल ने जारी की चेतावनी
धनबाद, जून 14 -- सोनारडीह स्थित टंडाबाड़ी बस्ती में लगातार हो रहे भू-धंसान और घरों में बढ़ती दरारों ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र के सामने जमीन करीब पांच से सात फीट तक धंस गई। वहीं दो दिन पहले जिन घरों में दरारें पड़ी थी, उनका दायरा और बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए कई परिवारों ने अपने घरों से सामान हटाना शुरू कर दिया है। इधर शुक्रवार देर शाम बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र की एबीजी कोलियरी प्रबंधन ने क्षेत्र के निवासियों के लिए गंभीर चेतावनी जारी करते हुए विभिन्न स्थानों पर नोटिस चिपकाया। नोटिस में टंडाबाड़ी क्षेत्र को अत्यंत संवेदनशील, खतरा प्रभावित एवं अग्नि प्रभावित क्षेत्र बताया गया है। प्रबंधन ने कहा है कि भू-धंसान, भूमिगत आग और गैस रिसाव जैसी घटनाएं कभी भी बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकती हैं। प्रबंधन ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.