धनबाद, मई 14 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। टांडाबाड़ी, केंदुआडीह समेत अन्य अग्नि प्रभावित क्षेत्रों में भू-धंसान और गैस उत्सर्जन की समस्या गंभीर है। तकनीकी संस्थानों और विशेषज्ञों ने अपनी अध्ययन रिपोर्ट में प्रभावित क्षेत्रों को अत्यंत संवेदनशील और खतरनाक घोषित किया है। व्याप्त जटिल भू-गर्भीय परिस्थितियों में पुनर्वास ही एकमात्र स्थायी और सुरक्षित समाधान है। बीसीसीएल और जिला प्रशासन नागरिकों के सुरक्षित पुनर्वास के लिए प्रयासरत है। इसके लिए सभी प्रभावित परिवारों को आगे आना चाहिए। पुनर्वास में राज्य सरकार का सहयोग जरूरी है। बिना राज्य सरकार के सहयोग के यह संभव नहीं है। बीसीसीएल और जिला प्रशासन समन्वय बनाकर काम करे। उक्त बातें कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बुधवार को धनबाद दौरे पर कहीं। उन्होंने बेलगड़िया का दौरा किया। साथ ही जनसुविधाओं ...