टंडहन खेती की तैयारी को लेकर हल बैल लेकर खेतों में उतरे किसान
रामगढ़, जून 19 -- पतरातू। प्री मानसून के झलक दिखाने के बाद पतरातू और आसपास के क्षेत्र में अभी तक समुचित बारिश नहीं हुई है। बारिश नहीं होने की सूरत में टंडहन खेती नहीं के बराबर लगे हैं। किंतु किसान मकई की बुआई करने सहित टंडहन खेती गोडा,उड़द आदि लगाने के लिए खेतों की जुताई करने में जुट गए हैं। साथ ही धान के बिछड़े लगाने के लिए खेत तैयार कर रहे हैं। मालूम हो कि समुचित बारिश के अभाव में खेतों में किसान बरसाती फसल गोड़ा, गुंदली, उड़द और बरई अभी तक नहीं लगा पाए हैं। किसान बताते हैं कि माह जून का बीस तारीख पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के कारण धान के बिचड़े डालने में हो रही देरी फिर भी क्षेत्र में सही तौर पर वर्षा नहीं हुई है। ना ही धान के बीचड़ा के लिए उपयुक्त वर्षा हुई है। जिसके कारण धान के बीचड़े के लिए धान की छिटाई नहीं हो पा रहा है। फिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.