टंडवा शहर में अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर, नोटिस जारी
चतरा, मई 21 -- टंडवा निज प्रतिनिधि टंडवा शहर के सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अब बुलडोजर चलेगा। इस संबंध में प्रभारी सीओ गौरव आर्य ने नोटिस जारी किया है। उस नोटिस में उल्लेख है कि संबंधित अतिक्रमण कारी स्वयं अतिक्रमण 2 जून तक हटा लें अन्यथा 8 जून से प्रशासन स्वयं अतिक्रमण चलायेगा। इधर नये सीओ के आक्रमक रूख से टंडवा में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार टंडवा और गाड़ी लौंग में अतिक्रमण से शहर का सड़क सिकुड़ता जा रहा है। सरकारी जमीन पर घर से लेकर दर्जनों दूकान बने हैं।अंचल कार्यालय से जारी नोटिस में साफ कहा गया है कि भूमि अधिनियम 1956 की धारा 6 (1) के तहत् यह कार्रवाई की जायेगी। साथ ही चेतावनी भी है कि जो स्वयं अतिक्रमण नहीं हटायेंगे और प्रशासन का बुलडोजर चला तो उसका खर्च अतिक्रमण कारियों से वसूले जायेंगे।ढाई सौ लोगों को नोटिस: सीओटं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.