टंडवा में शौंडिक समाज की बैठक में सामाजिक उत्थान पर जोर
चतरा, मई 15 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय नगर भवन में गुरुवार को टंडवा प्रखंड स्तरीय शौंडिक (सुडी ) समाज की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता कृष्णा साहू और संचालन जूगेश्वर साहू ने किया। बैठक में ग्राम स्तरीय समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया । टंडवा के सभी सौंडिक गांव में 30 मई तक ग्राम समिति गठन पुरा कर लिया जायेगा। इसके अलाव संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने , शिक्षा को बढ़ावा देने, राजनीतिक सशक्तिकरण, दहेज प्रथा पर रोक लगाने मृत्यु भोज पर पूर्ण रूप से रोक लगाने एवं वैवाहिक कार्यक्रम में मांस मदिरा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया । साथ ही दूसरे राज्यों के तर्ज पर सुंडी समाज को अनुसुचित जाति का दर्जा दिलाने के लिए प्रखंड से राज्य स्तर पर आंदोलन करने का भी निर्णय लिया गया। इस मौके पर जिला संयोजक सुरेश साहू, सह सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.