चतरा, मार्च 12 -- टंडवा निज प्रतिनिधि विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने टंडवा प्रखंड में दाह-संस्कार के लिए लकड़ी की समुचित व्यवस्था नहीं होने का मुद्दा झारखंड विधानसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि टंडवा प्रखंड के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए आवश्यक लकड़ी उपलब्ध नहीं हो पाती, जिसके कारण शोकाकुल परिवारों को 15 से 20 किमी दूर जाकर लकड़ी लानी पड़ती है। विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की कि टंडवा प्रखंड में जल्द स्थायी काष्ठ डिपो अथवा विद्युत शवदाह गृह की स्थापना की जाए, ताकि स्थानीय लोगों को अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील समय में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.