चतरा, फरवरी 6 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड प्रशासन द्वारा पिछले छह माह से वंशावली नहीं बनाने से रैयत परेशान हैं। खासकर जिनका जमीन सीसीएल में गया है उस परिवार को नौकरी नहीं लग पा रही है। जानकारी के अनुसार छह माह पूर्व जब से निवर्तमान सीओ विजय दास का तबादला टंडवा अंचल से हुआ है। तभी से टंडवा अंचल में वंशावली का बनना बंद हो गया है। बताया गया कि खतियान में दादा और परदादा का नाम है। ऐसे में उस परिवार का वंशावली नहीं बनना नौकरी और मुआवजा लेने के लिए मगध, आम्रपाली, पिपरवार और पूरणाडीह कोल परियोजना से प्रभावित रैयतों के परेशानी साबित हो रही है। जबकि पारिवारिक सूची टंडवा अंचल से निर्गत हो रहा है। इस संबंध में बीडीओ सह प्रभारी सीओ देवलाल उरांव का कहना है कि वंशावली बनाने को लेकर जिला प्रशासन से मार्गदर्शन मांगा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.