चतरा, अप्रैल 25 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। औद्योगिक नगरी टंडवा में सूरज आग उगल रहा है। पारा 40 के पार पहूंच गया है। दस बजे दिन के घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इधर भयावह गर्मी के बीच बिजली और पानी की संकट बढ़ता जा रहा है। एनटीपीसी प्लांट के प्रमुख आलोक त्रिपाठी पानी की समस्या देखते हुए प्रभावित छह गांवों को हर रोज 28 टैंकर पानी घर घर सप्लाई आरंभ कर चुके हैं। जिस पर हर साल लगभग 20 लाख एनटीपीसी खर्च करता है।टंडवा के अलावा खधैया, तेलयाडी,सोपारम समेत कई गांवों में पानी की किल्लत हो रही है। तेलयाडी में पानी सप्लाई ठप है। यह भी पढ़ें- टंडवा में डीजल को लेकर कोयलांचल में मचा हाहाकार इधर बिजली भी पर्याप्त नहीं मिल रही है। टंडवा प्रखंड में 24 घंटे में 10-12 घंटे बिजली मिल जाये तो बहुत है। वह भी लो वोल्टेज। भाजयुमो के जिला महामंत्री विकास मालाकार कह...