चतरा, जून 12 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। सात जन्मों के लिए तक एक साथ रहने की कसमें खाने के महज 50 दिन भी नहीं गुजरे थे कि नवविवाहिता 20 वर्षीय सोनाली को दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मृतका के पिता सकेन्दर राणा का आरोप है कि शादी के बाद 5 लाख और एक अपाची बाइक दहेज की मांग पूरा नहीं करने पर ससुराल वालों ने बेटी की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार कोडरमा जिले के उरमा गांव निवासी सकेन्दर राणा की पुत्री सोनाली कुमारी की विवाह तेलियाडी पंचायत के हेसातू गांव के सुदामा राणा के साथ 21 अप्रैल 26 को सामाजिक रीति से हुई थी। अपने सपनों को लेकर सोनाली ससुराल तो आयी पर दहेज की वेदी पर चढ़ गयी। बताया गया कि मंगलवार की रात नवविवाहिता खाना खायी और तबियत बिगड़ने लगी। बुधव...