चतरा, जून 30 -- टंडवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव में करीब तीन वर्षों से चल रहे प्रेम प्रसंग का मंगलवार को सुखद अंत हो गया। ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी स्वीकार कर लिया। जानकारी के अनुसार, किशुनपुर निवासी प्रकाश महतो और सीता कुमारी के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। युवक लगातार शादी का भरोसा देता रहा, लेकिन पिछले कुछ समय से वह दूरी बनाने लगा था। सोमवार देर रात बारिश और तेज तूफान के बीच दोनों प्रेमी जंगल में मिले। सूचना पाकर जब ग्रामीण वहां पहुंचे, तो युवक अपने कपड़े और मोबाइल छोड़कर फरार हो गया। मंगलवार सुबह दोनों पक्षों के परिजनों और ग्रामीणों के बीच कई घंटों तक बैठक हुई। आपसी सहमति के बाद स्टाम्प पेपर पर लिखित समझौता हुआ। इसके बाद प्रकाश महतो ने परिजन...