चतरा, मार्च 7 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। स्वास्थ्य जागरूक करने के उद्देश्य से टंडवा हाई स्कूल मैदान (गेरुआ ग्राउंड) में15 मार्च को क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया जायेगा। यह दौड़ लगभग 05 किमी की होगी जो हाई स्कूल मैदान से शुरू होगी। इसके लिए आयोजन समिति ने डीसी को आमंत्रित किया है।दौड़ में लड़के व लड़कियां दोनों शामिल होंगे। शीर्ष 12 प्रतिभागियों (लड़के व लड़कियां) को नगद पुरस्कार व शील्ड दिया जायेगा और बाकी सभी प्रतिभागियों को मेडल दिया जायेगा दौड़ के आयोजक एयर फोर्स बसंत कुमार ने बताया है कि आजकल के गलत खान-पान व जीवनशैली से कम उम्र में ही स्वास्थ्य खराब हो जा रहा है उसको देखते हुए उन्होंने यह आयोजन किया है और हर युवा को जागरूक होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.