चतरा, मई 22 -- टंडवा निज प्रतिनिधि औद्योगिक नगरी टंडवा क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को लेकर कांग्रेस नेता सुभाष दास ने झारखंड राज्य प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड पाषर्द को ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की हैं ।ज्ञापन में कहा गया है कि टंडवा क्षेत्र में संचालित बड़ी कंपनियों और कोल परियोजनाओं के कारण भारी संख्या में ट्रकों व हाईवा का परिचालन हो रहा है, जिससे धूल और प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है । कांग्रेस नेता का आरोप है कि इससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों में सांस लेने में तकलीफ, दमा, लगातार खांसी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।पत्र में यह भी उल्लेख है कि एनटीपीसी मगध, अम्रपाली,अशोका और पिपरवार कोल परियोजनाओं से निकलने वाली धूल और प्रदूषण के कारण खेती और पशुपालन भी प्रभावित हो रही हैं।कहा गया है कि यदि...