चतरा, जुलाई 18 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। चतरा जिले के टंडवा प्रखंड स्थित सुदूर ग्रामीण गांव सिसई निवासी वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार को द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के द्वारा वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित "आईईआई यंग इंजीनियर अवार्ड" से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें देश के प्रख्यात वैज्ञानिक एवं पद्मश्री डॉ. के. बालासुब्रमण्यम, निदेशक, नॉन-फेरस मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर हैदराबाद मे 39वें राष्ट्रीय धातुकर्म एवं पदार्थ अभियंता सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में प्रदान किया गया। यह सम्मेलन 17-18 जुलाई को पीएसजी कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, कोयंबटूर में आयोजित हुआ। जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक अभियंता, शिक्षाविद एवं उद्योग विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया था। इस गौरवशाली पर पर चतरा सांसद काली चरण सिंह ने डॉ मनोज कुमार को बधाई देते हुए कहा...