टंडवा : बैदबीघा गांव में 3 महीने से जलमीना खराब, पेयजल संकट
चतरा, मई 25 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। भीषण गर्मी के बीच टंडवा प्रखंड के पदुमपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम बैदबीघा में पेयजल संकट गहरा गया है। गांव में लगा चापाकल और जलमीनार पिछले करीब तीन महीने से खराब पड़े हैं। इससे ग्रामीणों के साथ-साथ राहगीरों और आसपास के गांवों के लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब चापाकल और जलमीनार की मरम्मति को लेकर गुहार लगायी परन्तु किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई। इस बाबत ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से एक बार फिर खराब चापाकल और जलमीनार की मरम्मत कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.