टंडवा: आठ दिनों से एक हाथी के आतंक से सहमा है डहू पंचायत
चतरा, जून 16 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि टंडवा मुख्यालय से 20 किमी दूर डहू पंचायत में पिछले एक सप्ताह से एक जंगली हाथी आतंक मचा रहा है। जिससे पांच हजार की आबादी दहशत में हैं। रांची, चतरा और लातेहार जिले की सीमाओं पर स्थित डहू पंचायत के जंगलों में अपने साथियों से बिछड़कर कर एक हाथी पिछले आठ रातों से फसलों को रौंद रहा है। इतना ही नहीं लीलू महतो, राजेन्द्र महतो और नामधारी महतो के घर और दूकानों के दरवाजे को तहस नहस कर दिया। गांव के सुरेश कुशवाहा ने बताया कि रात नौ बजते ही जंगल से निकलकर गांव में प्रवेश कर जाता है। और घर या फसलों को बर्बाद कर रहा है। रविवार की रात दो एकड़ में लगे खीरा, कदू,टमाटर,मटर व सब्जियां के फसलों को रौंद दिया। बताया गया कि रात नौ बजे से तीन बजे भोर तक तबाही मचा कर जंगलों में छिप जाता है। इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी है। पर उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.