टंकी हो या कूलर, बर्फ डालकर ठंडा किया जाए पानी : डीएम
बांदा, मई 22 -- बांदा। जिला महिला व पुरुष अस्पताल में गर्मी में तप रहे मरीजों व तीमारदारों की आखिर जिलाधिकारी ने खबर ली। उन्होंने गुरुवार को खुद जिला अस्पताल पहुंच गर्मी से बचाव को लेकर निरीक्षण किया। टंकी में खौलता पानी देख नाराजगी जताई। अंदर कूलर और वाटर कूलर न होने पर व्यवस्था करने को कहा। परिसर में कूलिंग सेंटर स्थापित करने को कहा। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की टीम ने बुधवार को जिला महिला व पुरुष अस्पताल में गर्मी में मरीज व तीमारदारों को मिल रही सुविधाओं की पड़ताल करते हुए खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम अमित आसेरी गुरुवार दोपहर जिला अस्पताल पहुंच गए। यह भी पढ़ें- टंकी हो या कूलर, बर्फ डालकर ठंडा करें पीने का पानी: डीएम यहां पेयजल व्यवस्था, कूलर व एसी की स्थिति देखी। जिला अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.