टंकी हो या कूलर, बर्फ डालकर ठंडा करें पीने का पानी: डीएम
बांदा, मई 21 -- बांदा। जिला महिला व पुरुष अस्पताल में भीषण गर्मी में तप रहे मरीजों व उनके तीमारदारों की आखिर जिलाधिकारी ने खबर ली। उन्होंने गुरुवार को खुद जिला अस्पताल में पहुंचकर गर्मी से बचाव को लेकर निरीक्षण किया। टंकी में देखा तो उसमें खौलता पानी देख नाराजगी जताई। अंदर कूलर और वाटर कूलर न होने पर तत्काल व्यवस्था करने को कहा। तपिश के बीच भटकते मरीजों को देख उन्होंने सीएम से परिसर में कूलिंग सेंटर स्थापित करनित करने को कहा। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार की टीम ने बुधवार को जिला महिला व पुरुष अस्पताल में भीषण गर्मी में मरीज व तीमारदारों को मिल रही सुविधाओं की पड़ताल की थी। जिला अस्पताल में विभिन्न वार्डों में पंखे व एसी बीमार मिले और मरीज बेहाल रहे। पीने के लिए पूरे अस्पताल में कहीं ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं मिली। मरीज परिसर में लगी टंकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.