टंकी से सोलर पैनल चुराने के मामले में दो पर रिपोर्ट
लखीमपुरखीरी, जून 30 -- थाना भीरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहादुरनगर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य से सोलर पैनल एवं सरिया चोरी कर ले जाने के प्रयास का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सतर्कता से चोरी की घटना विफल हो गई। ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को चोरी के सामान सहित पकड़कर थाना भीरा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम बहादुरनगर निवासी रामबिहारी पुत्र दाताराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव में पिछले लगभग तीन वर्षों से जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल योजना का कार्य चल रहा है। यह भी पढ़ें- चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार इसी परियोजना के तहत 29 जून 2026 को निर्माण कार्य के लिए रखे गए दो सोलर पैनल एवं सरिया को अज्ञात लोगों द्वारा दो ई-रिक्शों पर ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.