सोनभद्र, अप्रैल 2 -- सोनभद्र, संवाददाता। कांशीराम आवासीय परिसर में स्थित पेयजल टंकी से बह रहे पानी के विरोध में रहवासियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बेवजह बह रहे पानी को रोके जाने की मांग की।इस दौरान सपा जिला सचिव प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि टंकी से लगातार हजारों लीटर पानी बेवजह बह रहा है। एक तरफ गर्मी शुरु होते ही पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। वहीं दूसरी तरफ कांशीराम आवासीय परिसर में स्थित पानी टंकी से बेवजह प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बहाया जा रहा है। बावजदू इसके नगर पालिका जल कल विभाग का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। कहा कि आज लोगों के घरों तक पानी टैंकर से पहुंचाया जा रहा है और प्लांट से पानी रोड पर गिराया जा रहा है। नगर पालिका को जब इस संबंध में अवगत कराया गया तो कहा जा रहा है कि सफाई किया जा रहा है। जबकि रहवासियों का कहना है कि प्रतिदिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.