हापुड़, मार्च 9 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद गढ़ की जल टंकियों से दूषित और कीड़े युक्त पानी सप्लाई आने के विरोध में नगर के नागरिकों और सभासदों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि पिछले कई दिनों से नगर पालिका की जल टंकियों से निकलने वाला पानी गंदा और कीड़ों से भरा हुआ है। इस संबंध में कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें साफ तौर पर पानी में कीड़े दिखाई दे रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि यह स्थिति नगर पालिका प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाती है और इससे जनस्वास्थ्य पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। नागरिकों और सभासदों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जनहित में नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.