टंकी में शराब डालने से रोका, पंप ऑपरेटर पर हमला
मेरठ, मार्च 22 -- परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल गांव में पानी की टंकी पर तैनात पंप ऑपरेटर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गांव गगोल निवासी संजय पुत्र रोहताश गांव में पानी की टंकी पर पंप ऑपरेटर पर कार्यरत हैं। शुक्रवार शाम वह टंकी चलाने के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि वहां गांव के कुछ युवक टंकी पर चढ़कर शराब पी रहे थे। पानी के ढक्कन को खोलकर शराब के गिलास टंकी में डाल रहे थे। संजय ने विरोध किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए सरियों और डंडों से हमला कर दिया।हमले में संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी भूड़बराल में भर्ती कराया। देर शाम परिजन थाने पहुंचे और मुकुल, दीपांशु, सौरभ, अमर और ओमवीर के खिलाफ नामजद तह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.