औरैया, अप्रैल 19 -- अयाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के महारतपुर गांव में जल निगम की पानी की टंकी में मिले कंकाल के मामले में रविवार को बड़ा खुलासा हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कंकाल किसी इंसान का नहीं, बल्कि जानवर का होना पाया गया है। इससे गांव में फैली तरह-तरह की आशंकाओं पर विराम लग गया। महारतपुर निवासी जितेंद्र, जो गांव में जल निगम की पानी की टंकी पर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है, 13 अप्रैल की शाम पानी की आपूर्ति चालू करने के लिए टंकी पर गया था। इस दौरान वाल्व में खराबी आने पर वह टंकी पर चढ़कर जांच करने लगा। तभी उसे टंकी के अंदर एक टूटा हुआ कंकाल पड़ा दिखाई दिया। इसके बाद उसने तत्काल ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। उस समय स्थानीय लोगों ने आशंका जताई थी कि कोई व्यक्ति टंकी में गिरकर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.