औरैया, अप्रैल 13 -- अयाना। थाना क्षेत्र के महारतपुर में सोमवार शाम को पानी की टंकी में एक कंकाल पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे लोगों ने मानव कंकाल होने की आशंका जाहिर कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन की है। महारतपुर निवासी जितेंद्र गांव में जल निगम की ओर से बनाई गई पानी की टंकी में ऑपरेटर के पद पर कम करता है। सोमवार शाम को वह पानी की आपूर्ति चालू करने के टंकी पर गया था। वहां वाल्ब में समस्या आने पर उसने टंकी पर चढ़ कर जांच की तो उसे टंकी में एक कंकाल टूटा हुआ पड़ा मिला। इसपर उसने घटना की जानकारी ग्रामीणों व पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने युवक के टंकी में डूब कर मौत हो जाने व शव सड़ जाने की आशंका जाहिर की है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया कंकाल बंदर का प्रतीत हो रहा है। पशु चिकित्साधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.