आगरा, मार्च 13 -- सोरों क्षेत्र के गांव तुमरिया में तैनात सफाई कर्मचारी अजीत कुमार के प्रकरण में कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित सफाई कर्मचारी गुरुवार को विकास भवन परिसर में सीडीओ कार्यालय के बाहर धरना पर बैठ गए। इस दौरान सफाई कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने अजीत कुमार के प्रकरण में कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि यदि कोई सुनवाई नहीं हुई तो शुक्रवार से जिलेभर के लगभग 500 सफाई कर्मचारी पंचायतों का कार्य छोड़कर धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। विकास भवन परिसर में शुरू हुए धरना प्रदर्शन के दौरान उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि गत बुधवार को सीडीओ ने सफाई कर्मी अजीत कुमार को आश्वासन देकर पानी की टंकी से उतारा था। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी सफाई कर्मी अजीत कुमार का कोई भी वेतन नहीं निकला और न ही प...