टंकी की मेन लाइन का पाइप फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद, भीषण गर्मी में बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण
शामली, जून 29 -- एक तरफ जहाँ आसमान से बरसती आग और भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। ग्रामीणों को पानी की बूंद-बूंद के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। गांव में जलापूर्ति करने वाली पानी की टंकी की मेन पाइपलाइन अचानक फट जाने से हजारों लीटर पीने का साफ पानी सड़कों और नालियों में बहकर बर्बाद हो रहा है, जबकि ग्रामीण पानी के संकट से जूझ रहे हैं। गांव हसनपुर लुहारी मे रविवार को टंकी से गुजर रही जल निगम की मुख्य पाइपलाइन में बड़ा लीकेज हो गया है। पाइप फटने के कारण भारी दबाव के साथ पानी बाहर निकलने लगा। वहीं दूसरी ओर, मेन लाइन ठप होने से गांव के अधिकांश हिस्सों में जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। ग्रामीण तेजपाल, राहुल, अनुप, मननवर, तस्लीम का कहना है टंकी की पाईप लाईन हर रोज खराब होने से भीषण गर्मी में पानी का संकट पैदा हो रहा है। आये दिन कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.