टंकी की पाइपलाइन लीकेज से चौसाना में जल संकट गहराया
शामली, जून 27 -- चौसाना। चौसाना कस्बे के थानाभवन मार्ग स्थित पेयजल टंकी की मुख्य पाइपलाइन में लगातार हो रही लीकेज के कारण हजारों लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। पिछले करीब छह माह से बनी इस समस्या के चलते न केवल जलापूर्ति प्रभावित हो रही है, बल्कि बड़ी मात्रा में पेयजल भी व्यर्थ बह रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद संबंधित विभाग समस्या के स्थायी समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहा है। थानाभवन मार्ग पर स्थित जल निगम की पानी की टंकी से करीब 2500 घरेलू कनेक्शनों को जलापूर्ति की जाती है। यह भी पढ़ें- टंकी की पाइपलाइन लीकेज से चौसाना में जल संकट गहराया पाइपलाइन में बार-बार लीकेज होने से पानी का दबाव कम हो जाता है, जिससे कस्बे के अनेक मोहल्लों और बाजार क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। सब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.