बहराइच, जून 9 -- बाबागंज। ब्लाक नवाबगंज के पंचायत बसंतपुर ऊदल में बन रही पानी की टंकी का निर्माण चार वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका है। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। गंगाराम, शाहीन, केशव आदि ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी में पानी की किल्लत है। न तो टंकी का निर्माण कार्य पूरा हो रहा और न ही खराब हैंडपंपों को बनवाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...