टंकी अधूरी, जलनिकासी ठप, कच्ची सड़क से बढ़ी दुश्वारियां
संतकबीरनगर, मार्च 28 -- संतकबीरनगर। नाथनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बघाड़ी पुर उर्फ परसादीपुर में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार से ग्रामीणों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। गांव में बन रही पानी की टंकी का निर्माण काफी समय से चल रहा है। लेकिन काम की गति इतनी धीमी है कि लोगों को अब भी पेयजल की समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं दूसरी ओर जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण गलियों में पानी भरा रहता है। जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। बरसात के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि एक पुरवा को दूसरे पुरवा से जोड़ने के लिए अब तक कच्ची सड़क ही बनी हुई है। पक्की सड़क न होने से रोजमर्रा का आवागमन बेहद कठिन हो गया है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।इसके साथ ही गांव में बने सामुदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.