मेरठ, जनवरी 6 -- मवाना। मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रदूषित पानी पीने से हुई मौतों और कई अन्य लोगों के गंभीर रूप से बीमार होने के मामले को सोमवार को मवाना एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मवाना तहसील क्षेत्र में पेयजल की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। उन्होंने मवाना तहसील क्षेत्र के नगर पालिका व सभी नगर पंचायतों को तत्काल पानी की टंकियों से आपूर्ति होने वाले पेयजल की जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम मवाना ने नगरपालिका मवाना सहित तहसील क्षेत्र की सभी नगर पंचायतें बहसूमा, हस्तिनापुर, किला परीक्षितगढ़, किठौर, फलावदा व शाहजहांपुर को निर्देश दिए हैं कि पानी की टंकियों से की जा रही पेयजल आपूर्ति की तत्काल जांच कराई जाए। कहा कि आम जनता के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और पेयजल की शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता ...