टंकियां टूटने से सेक्टर-6सी में गहराया जल संकट
बोकारो, जून 5 -- बोकारो। सेक्टर-6सी के आवास संख्या 2265 से 2276 तक रहने वाले परिवार इन दिनों गंभीर जलसंकट से जूझ रहे हैं। आवासों की छतों पर लगी पानी की टंकियां जर्जर होकर टूटने लगी हैं, जिससे नियमित जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई टंकियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इसके कारण करीब 12 क्वार्टरों में रहने वाले परिवारों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों को पीने, खाना बनाने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए पानी की व्यवस्था करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों का कहना है कि समस्या पिछले कुछ दिनों से बनी हुई है, लेकिन अब स्थिति और गंभीर हो गई है। मजबूरी में लोगों को आसपास के वैकल्पिक स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। इससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अधिक परेशानी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.