देहरादून, फरवरी 25 -- झड़ी पानी स्थित उत्तर रेलवे की भूमि पर अनाधिकृत कब्जे को लेकर एक बार फिर माहौल गर्म है। इस बार रेलवे ने आशु गुप्ता पुत्र पदम गुप्ता को नोटिस देकर अनाधिकृत कब्जे को हटाने की कार्रवाई की। इसका स्थानील लोगों ने जमकर विरोध किया। कहा कि रेलवे बार बार स्थानीय लोगों को धमका कर उनकी रजिस्ट्री की भूमि को अपना बता परेशान कर रहा है। उत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर शिव सिंह रावत के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। लोगों के कड़े विरोध को देखते हुए कार्रवाई नहीं कर पाई व समझौता हुआ। निर्णय लिया गया कि संयुक्त रूप से भूमि सीमांकन नपत के लिए नगर पालिका, राजस्व विभाग व रेलवे की संयुक्त टीम गठित किया जाना उचित होगा। टीम द्वारा विधिवत, संबंधित पक्षकारों के सम्मुख सीमांकन की कार्रवाई की जाएगी। सर्वसम्मति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.