झौर गोलीकांड: मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार
गया, मई 27 -- शेरघाटी थाना क्षेत्र के झौर गांव में हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संकेत यादव नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त बताया गया है। जानकारी के अनुसार यह घटना 23 अप्रैल को गांव की एक तंग गली में हुई थी। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते गोलीबारी में बदल गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की थी। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से शेरघाटी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.