फतेहपुर, मार्च 17 -- अमौली। चांदपुर थाने के अमौली कस्बा बाजार से मंगलवार दोपहर एक किसान का एक लाख रुपये लेकर शातिर फरार हो गए। किसान ने घर में इकट्ठा की गई रकम को बेटी की शादी के लिये बैंक में जमा करने पहुंचा था। बैंक में सर्वर न होने पर साइकिल पर झोला टांगकर सामान खरीदने लगा था। इसी दौरान शातिर ने झोले से रकम पार कर दी। जानकारी पर किसान गहरे सदमें में हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस शातिर की तलाश में जुट गई है। थाना क्षेत्र के गोहरारी मजरे भाजीताला निवासी विनोद यादव किसान हैं। दो बेटियां और एक बेटा है। उनको बड़ी बेटी की शादी अगले साल करनी है। इसके लिए तैयारी कर रहे हैं। शादी के लिये फसल और दूध बेचकर करीब एक लाख की रकम कुछ सालों में इकट्ठा की थी। जिसे जमा करने के लिये मंगलवार को कस्बे स्थित पीएनबी की शाखा पहुंचे थे। विनोद ने बताया कि बैंक पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.