गोपालगंज, मार्च 30 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में सोमवार को झोला छाप डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन देने के बाद एक महिला की मौत हो गई। मृतका रामनगर गांव निवासी विशंभर राम की 35 वर्षीय पत्नी संगीता देवी बताई गई है। बताया जाता है कि सोमवार को अचानक संगीता देवी की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद परिजनों ने गांव के ही एक झोला छाप डॉक्टर को बुलाकर बीमारी की जानकारी दी। डॉक्टर ने महिला को इंजेक्शन लगा दिया, जिसके बाद उसकी हालत और बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन महिला को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने नगर थाना पुलिस को सूचना देकर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराने की बात कहे जाने पर परिजनों ने इससे इनकार क...