झोला छाप के इलाज से युवक की मौत
बरेली, अप्रैल 6 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। कस्बे में झोलाछाप के गलत इलाज से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। विरोध होने पर झोलाछाप मौके से फरार हो गया। कुछ लोग समझौता कराने की कवायद में जुटे हैं। फतेहगंज पश्चिमी के कस्बा के मोहल्ला सराय की नई बस्ती निवासी 45 वर्षीय यासीन शनिवार को रिश्तेदारी से घर लौटे। अचानक बुखार और खांसी होने पर उन्होंने मोहल्ले में क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप से दवा ली। आराम न मिलने पर परिजनों ने झोलाछाप को घर बुला लिया। आरोप है उसने बिना बीपी आदि की जांच किए यासीन को ग्लूकोज की बोतल चढ़ा दी। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ गई।रविवार की रात में परिजन यासीन को बरेली के अस्पताल ले गए। अस्पताल में उनकी मौत हो गईं । भतीजे अजीम ने बताया अस्पताल में कराए गए सीटी स्कैन में सिर में ग्लूकोज के धब्बे बताए थे। उनका आरोप है झोला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.