बक्सर, फरवरी 26 -- पेज तीन के लिए ------ बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बैंक से पैसा निकाल गंगाजल लाने रामरेखा घाट जा रहे व्यक्ति का झोला काट उचक्के एक लाख चार हजार रुपये ले भागे। घटना के संबंध में टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सिकरौल थाना के गोपपुर गांव निवासी रामाशीष सिंह ने पुलिस को दिय आवेदन में बताया है कि उन्होंने बीते बुधवार को शहर के मेन रोड स्थित एसबीआई की शाखा से 80 हजार रुपये निकाले। 24 हजार रुपये उनके पास पहले से थे। पी पी रोड होते हुए वे गंगाजल लाने के लिए रामरेखा घाट जा रहे थे कि इसी बीच किसी ने उनका झोला काटकर वह बैग निकाल लिया, जिसमें सारे रुपये रखे हुए थे। उस बैग में पास बुक, चेक बुक के अलावा उनका व उनकी पत्नी का आधार कार्ड, पैन कार्ड व वोटर आईडी भी था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.