बहराइच, जून 29 -- जरवलरोड(बहराइच)। सांप काटे बालक की जान झोलाछाप तंत्र मंत्र के चक्कर में चली गई। सांप काटते ही परिजन पहले उसे झोलाछाप के यहां ले गए। वहां इलाज हुआ, बच्चे की हालत बिगड़ी तो तांत्रिक के पास ले गए वहां तांत्रिक घंटों झाड़ फूंक करता रहा। इस बीच बालक की मौत हो गई। हालांकि परिजन बाद में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मुस्तफाबाद ले गए थे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार सुबह 6 बजे की है। थाना कैसरगंज ग्राम रसूलाबाद मनिका पुर निवासी 11 वर्षीय शिवा पुत्र राम किशुन गांव के पास घास काटने गया था। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनों ने तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय पड़ोस के झोलाछाप के यहां के ले गए। इलाज से फायदा हुआ तो तांत्रिक के चक्कर में फंस गए। जहां तांत्रिक तंत्र मंत्र के चक्कर में घंटों फंसाए रखा। बच्चे की ...