साहिबगंज, जून 9 -- बारियो I थाना क्षेत्र के डीगरा पहाड़ वर्तमान में रहने वाले शिव कुमार रजवार को आज मंगलवार को गंभीर अवस्था में बोरियो सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। शिव कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। शिवकुमार रजवार के पिता निम्बूलात ने बताया कि सांस में तकलीफ होने पर पुत्र को बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया गया। बोरियो के एक झोला छाप चिकित्सक ने एक सप्ताह पूर्व ईलाज किया था। सुगर अधिक होने पर इन्सुलियन पांच माह से ले रहा था। एक सप्ताह से बुखार होने पर झोलाछाप डॉक्टर ने दवा दी। आज मंगलवार को हालत में सुधार नहीं होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर अवस्था में चिकित्सकों ने सदर अस्तपताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...