मुजफ्फर नगर, जून 16 -- अथर्व हॉस्पिटल के एमडी डॉ. आलोक शर्मा ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कस्बे के झोलाछाप चिकित्सकों व कुछ मेडिकल स्टोर संचालकों पर मरीजों के जीवन से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए लोगों को ऐसे उपचार से बचने की सलाह दी। डॉ आलोक शर्मा ने आम नागरिकों को जागरूक करते हुए बताया कि मीरापुर कस्बे में अप्रशिक्षित चिकित्सक व मेडिकल स्टोर संचालक मरीजों का ईलाज कर रहें है। उन्होंने कहा कि अप्रशिक्षित चिकित्सक व मेडिकल स्टोर संचालक बिना किसी डायग्नोज के मरीजों को ईलाज कर रहे हैं तथा उन्हें स्टोरायड देकर घर भेज देते हैं । इतना ही नहीं मरीजों व तीमारदारों से मोटी रकम वसूलते हैं। डॉ शर्मा ने लोगों को ऐसे अप्रशिक्षित चिकित्सकों व मेडिकल स्टोर संचालकों से सचेत रहने की सलाह दी है । बता दें कि मीरापुर क्षेत्र में बिना प्रशिक...