झोलाछाप ने पेट दबा कराया प्रसव, अधिक रक्तस्राव से प्रसूता की मौत
मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- बंदरा, एक संवाददाता। पीयर थाना क्षेत्र की बड़गांव पंचायत के वार्ड एक बंगाही में बुधवार की रात झोलाछाप द्वारा गलत तरीके से प्रसव के बाद प्रसूता बंगाही निवासी बाबूलाल राम की 25 वर्षीया पुत्री रूबी देवी की मौत हो गई। नवजात सुरक्षित है। घटना के बाद झोलाछाप फरार है।परिजन ने पुलिस को बताया कि बुधवार को रूबी के पेट में हल्का दर्द होने पर नूनफारा कैला निवासी झोलाछाप मनजीत राम को इलाज के लिए बुलाया गया। मनजीत राम और बगल की दाई ने जबरदस्ती पेट पर दबाव देकर प्रसव करा दिया। अधिक रक्तस्राव होने पर मनजीत ने रूबी को अपनी कार से सरफुद्दीनपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया। हालत बिगड़ने पर करीब डेढ़ घंटे बाद रूबी को रेफर कर दिया गया। मेडिकल ले जाने के दौरान रास्ते में ही प्रसूता ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने झोलाछाप पर गल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.