बागपत, जनवरी 27 -- अमीनगर सराय। 26 जनवरी को पिलाना सीएचसी अधीक्षक डा. सुधीर कुमार टीम सहित बरसिया गांव में अप्रशिक्षित चिकित्सक के अभिलेखों की जांच करने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां झोलाछाप ने चिकित्सकों की टीम के साथ अभद्रता की। अधीक्षक सुधीर शर्मा ने झोलाछाप और उसके साथी के खिलाफ थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पिलाना सीएचसी अधीक्षक डा. सुधीर कुमार, बीपीएम गोपाल राणा और अन्य कर्मचारियों के साथ बरसिया पहुंचे थे। वहां वे झोलाछाप के अभिलेखों की जांच कर रहे थे। बताया जाता है कि जांच करते समय जाकिर अली नाम का व्यक्ति क्लिनिक पर पहुंचे और टीम के साथ बदतमीजी करने लगे। शोर शराबा होने पर काफी ग्रामीण वहां पहुंच गए। हंगामा बढ़ते देख चिकित्सकों की टीम ने चौकी इंचार्ज अमीनगर सराय को मामले की जानकारी दी। इसी बीच झोलाछाप चिकित्सक टीम को भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.